कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर
कटनी। शहर के पुरानी कचहरी स्थित बजरंग बली मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच मंदिर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खिड़की से हाथ डालकर भगवान बजरंग बली का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।
मंदिर खुलने के बाद चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े हुई चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू किए जाने की बात सामने आई है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जन अभियान परिषद ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण (स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता)
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद