जन अभियान परिषद ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण
(स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता)
कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत उप नगरीय क्षेत्र एनकेजे, मुक्तिधाम के सामने बजरंग कॉलोनी स्थित पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा प्रबुद्ध जनों के सहयोग से पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण को बचाया जा सके।
इसी श्रृंखला में यह आयोजन जन अभियान परिषद द्वारा *नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 17*नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी, साध्वी जनकल्याण समिति कटनी के समन्वय एवं वार्ड क्रमांक 1, 6, 16, 17, 20, 37, 45 की समितियों की सहभागिता से संपन्न हुआ। आयोजन में प्रस्फुटन समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, असाटी समाज सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. अमित साहू, विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री उमेश मिश्र,रेल्वे मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक पाठक,सचिव शुक्ला जी,अमरनाथ वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष जुगलकिशोर मिश्र, खेर माई जनकल्याण समिति के सचिव अनिल सिन्हा,सदस्य पी के त्रिपाठी,म प्र जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध नारायण सोनी,असाटी समाज सोसाइटीज के अध्यक्ष शैलेन्द्र असाटी, कटनी शिखा दीप सोसाइटी के सचिव आशीष नामदेव,दुर्गा मानस मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम लखन चौधरी, दिव्या जन कल्याण समिति के सचिव राजू यादव, साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम सहित गनपत लाल कोल, शिवकुमार चौधरी, मनोज प्यासी,अखिलेश पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी,चन्पुरिया जी,अमरदीप शर्मा,सुनील जायसवाल, संतोष निषाद, रामजी मिश्रा, दीपक तिवारी,त्र्यंबकेश्वर मिश्रा, छन्नूलाल राय, साधना गुप्ता ,विवेक गुप्ता, रोशनी कुशवाहा, साहिल सोनकर, सीएमसीएलडीपी छात्र संदीप तिवारी, ओम तिवारी आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

More Stories
कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप