कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कटनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में आयोजित शिविर के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरप्रीत सिमरन कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, एसडीएम जितेंद्र पटेल, कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप कुमार सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीराम लखन चौधरी, समाजसेवी रामजी मिश्रा, परामर्शदाता रामानुज पांडेय, शिवकुमार चौधरी, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल, माया गुप्ता, हरिशंकर दहिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 15 पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

More Stories
जन अभियान परिषद ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया 100 पौधों का रोपण (स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही सहभागिता)
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप