Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड

रोहनिया और भुड़सा में कार्रवाई, 8 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस; ₹5 हजार की जुआ राशि बरामद

कटनी। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल ₹5,000 की जुआ राशि भी बरामद की।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने 30 अगस्त 2026 की रात कांबिंग गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

रोहनिया में जुआ फड़ पर दबिश

पुलिस को ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके से पुष्पराज कचेर (46), विनोद उर्फ रानू गुप्ता (42) और पंकज सोनी (26) को पकड़ा गया। तीनों रोहनिया निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

भुड़सा में भी पुलिस की रेड

इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम भुड़सा में संचालित जुआ फड़ पर भी कार्रवाई की। यहां से श्यामलाल कोल (35), राजभान रावत (25), दीपक कोल (27), बृजभान सिंह (39) और गुड्डा कोल (35) को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

₹5 हजार की जुआ राशि बरामद

दोनों जुआ फड़ों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,000 नकद जुआ राशि बरामद की। बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इनकी रही विशेष भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।