Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिछपुरा में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से भेजे गए जेल
कटनी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, चौकी निवार प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने ग्राम बिछपुरा शाहपुर में शांति व्यवस्था भंग कर उपद्रव करने वाले आशीष चौहान (21 वर्ष) एवं नितेश चौहान (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बिछपुरा, थाना माधवनगर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कटनी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
इस कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक राजेश कोरी एवं अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।