Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प से प्रकाशित होगा शहर नगर निगम द्वारा चार स्थलों में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवार को

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प से प्रकाशित होगा शहर

नगर निगम द्वारा चार स्थलों में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवार को

कटनी (16 सितंबर ) – राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सेवा, समर्पण और संस्कृति की त्रिवेणी को साकार करते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 17 सितंबर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया” दीप प्रज्वलन का विशेष कार्यक्रम नगर के विभिन्न चार स्थलों में आयोजित किया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम नगर में सेवा भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित करेगा।

निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थलों में एक साथ दीप प्रज्वलन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक सहभागी बनेंगे।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम स्थल

निगम प्रशासन द्वारा सायं 6:00 बजे से प्रधानमंत्री आवास (मल्टी), प्रेम नगर, रोशन नगर परिसर में।
सायं 7:00 बजे से ऐतिहासिक घंटाघर स्मारक स्थल, सायं 7:30 बजे से श्री हनुमान जी मंदिर, समदड़िया सिटी, माधव नगर में तथा रात्रि 8:30 बजे से श्री गणेश मंदिर, गणेश चौक, सिविल लाइन में महाआरती के साथ आयोजन का भव्य समापन किया जाएगा।

नगर पालिक निगम, कटनी ने समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा धर्मप्रेमी नगरवासियों से अपील की है कि इस पावन “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर आयोजन को सफल बनाएं।
फोटो –