Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

*डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार डावर ने पुत्र गौरव वेदांश डावर के जन्मदिन पर CWSN छात्रावास के बालकों को दिया पार्टी बॉक्स, बालकों में छाई खुशी की लहर*


झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _शासन के महत्वाकांक्षी *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत आज झाबुआ जिले में मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार डावर ने अपने सुपुत्र के जन्मदिन को सादे समारोह की बजाय सेवा के रूप में मनाने का संकल्प लेते हुए *CWSN छात्रावास, झाबुआ* में अध्ययनरत दिव्यांग बालकों को *पार्टी बॉक्स* की सौगात दी।

इस अवसर पर श्री डावर पत्नी विद्या डावर छात्रावास पहुंचे और सभी बालकों के साथ छात्रावास में स्थापित गणेशजी की आरती उतारकर अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया । आरती उनके द्वारा लाए गए पार्टी बॉक्स पर चल कर की गई ।साथ ही वे बालको के लिए स्वल्पाहार प्रसाद भी लाये थे जिसे पाकर बालकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

इस दौरान दिव्यांग बालकों में खासा उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बालकों ने संकेत में तालियों के साथ जन्मदिन की बधाई दी और डिप्टी कलेक्टर सर का आभार माना। छात्रावास अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विशेष आवश्यकता वाले बालकों में आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव की भावना बढ़ती है।

डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार डावर ने इस अवसर पर कहा कि _”खुशी बाँटने से बढ़ती है। मेरे बेटे के जन्मदिन पर इन बालकों की मुस्कान से बढ़कर कोई उपहार नहीं हो सकता। सेवा संकल्प अभियान हमें यही सिखाता है कि हम अपनी खुशियों को समाज के वंचित वर्ग के साथ साझा करें।”_

कार्यक्रम में छात्रावास स्टाफ, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।