Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _ इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति द्वारा माधवपुरा शासकीय विद्यालय में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय की प्राचार्य कल्पना त्रिवेदी ने क्लब सदस्यों को बताया कि विद्यालय के बच्चों को डीआरपी लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करते हुए प्रस्तुति देनी है। विद्यालय के कई बच्चे सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसके चलते बच्चों के लिए सॉक्स एवं टाई की आवश्यकता थी। प्राचार्य द्वारा रखी गई इस आवश्यकता को इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति ने सहजता से स्वीकार करते हुए बच्चों के लिए सॉक्स एवं टाई उपलब्ध कराईं और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात क्लब सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, देशभक्ति, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। सॉक्स एवं टाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

क्लब सदस्यों ने कहा कि बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें यह एहसास दिलाना भी उद्देश्य है कि उनके सपनों और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए समाज उनके साथ खड़ा है। बच्चों की स्वतंत्रता दिवस प्रस्तुति में सहभागिता को लेकर क्लब ने उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष निधिता रूनवाल, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल, वाइस प्रेसिडेंट श्रद्धा जैन, एडिटर निधि रूनवाल, ट्रेजरार मोना राठौर एवं ISO आरती कटारिया की विशेष भूमिका रही।

इसके साथ ही शीतल जादोन, रक्षा गादिया, विधि धारीवाल, स्वीटी पाठक, पूजा शाह, परी गादिया, डॉ. मुक्त त्रिवेदी, नेहा संघवी, रितु सोडाणी, खुशबू रूनवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति की यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।