Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*उत्साह व उमंग से मना आजादी का पर्व: झंडावंदन कर मिठाईयां बांटी, ग्राम पंचायत पर संरपच ने किया ध्वजारोहण*

*कन्या माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड द्वारा निकाली प्रभातफेरी*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

 

सरदारपुर – राजोद स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व आज नगर समेत ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह प्रभातफेरी में बच्चों ने हाथ में तिरंगा थामे चलते हुए देशभक्ति नारों से गूंज उठा नगर। झंडावंदन के बाद मिठाई वितरण हुआ। कन्या माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड पर प्रधान अध्यापक विनोद वैष्णव ने ध्वजारोहण किया।

ग्राम पंचायत परिसर में संरपच जितेन्द्र गामड़ द्वारा झंडावंदन किया। इस मौके पर उपसंरपच देवीराम सलीत्रा, सचिव भारत सिंह सोलंकी, सहायक सचिव प्रकाश परमार एवं जनप्रतिनिधि नेतागण, स्कूल शिक्षक एवं शिक्षकाए,स्कूल छात्रा,छात्राएं मौजूद थे। कृषि उपज उपमंडी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी रेवंलसिंह बर्डे ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल आफिसर राहुल यादव ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत निपावली में संरपच गुड्डी बाईं मकवाना द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ग्राम पंचायत साजोद में गोपाल मुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ग्राम पंचायत नंदलाई में संरपच सीमा राहुल ओसारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ग्राम पंचायत हनुमंत्या साजोद में संरपच पिरुलाल कटारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत सिंदुरिया में संरपच शंकुतला गिरवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ग्राम पंचायत बसलाई में संरपच रम्भा बाईं गामड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत लाबरिया में संरपच मैना ओसारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत गोन्दिखेडा संरपच गुलाब बाई निनामा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत अकोल्या में संरपच कंकुबाई भुरीया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। एवं शासकीय अशासकीय विद्यालयों में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद पर प्रबंधक दिलीप वैष्णव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

mpeb राजोद पर ऐई नरेन्द्र कुमार शाक्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अजजा बालक छात्रावास पर महेश सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।अजजा कन्या छात्रावास पर देवकन्या मावी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अजजा बालक छात्रावास पर हरीसिंह मुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया