Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता दिवस पर भारत माता की आरती की*

राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

राजोद – विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता दिवस पर भारत माता की आरती की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सदर बाजार राजोद में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राजोद थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया की स्वाधीनता दिवस! यह दिन न केवल हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यहकेवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक है। गौरव साहू ने बताया कि स्वाधीनता हमें उपहार में नहीं मिली है , बल्कि इस स्वाधीनता को प्राप्त करने के लिये , गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी माँ भारती को स्वाधीन कराने के लिए , अपनी मातृभूमि के लिए वीर महापुरुषों ओर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान कर दिया। इस दिन, हमें उनकी महानता और वीरता को याद करना चाहिए, ताकि हम उनके संघर्षों को समझ सकें और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प ले सकें। हमारे देश की आज़ादी का मार्ग बहुत कठिन था, लेकिन हमारे पूर्वजों ने उसका सामर्थ्य और संकल्प दिखाया

हम माँ भारती की सेवा करते हुए, अपनी निष्ठा और समर्पण भावना से भारत की एकता, सुरक्षा, अखंडता बनाने के अपने संकल्प को दोहराएं।

भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में विद्यार्थी , ग्रामीणजन व अभाविप के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।