*फ्रुट फोम दामों में वृद्धि के विरोध में 13 अगस्त को किसान का धरना*
सरदारपुर – राजोद अमरूद उत्पादक किसान संघ ने अमरूद फसलों में उपयोग होने वाले फ्रूट फोम के लगातार बढ़ते दामों और अन्य कृषि समस्याओं को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार रात गोपाल गोशाला में आयोजित बैठक में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इसके बाद शुक्रवार को किसानों ने थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे को ज्ञापन सौंपकर 13 अगस्त को सुबह 11 बजे गोपाल गोशाला परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की जानकारी दी।ज्ञापन में किसानों ने बताया कि फ्रूट फोम की कीमतों में हुई भारी वृद्धि से उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए समाधान की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
एसडीएम महोदय को भी फ्रुट फोम वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा।

More Stories
बिरसिंहपुर में गैवीनाथ मंदिर पहुंचे SDM महिपाल सिंह गुर्जर, कुप्पा हटाने को लेकर चर्चा
अणु नवयुवक मंडल का हुआ गठन
स्पेन से उठी चेतावनी: क्या भारत की सीमाओं पर भी मंडरा रहा है हाइब्रिड आक्रमण का खतरा?