विधायक और कलेक्टर ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
कटनी / निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी पहुंच कर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और कलेक्टर आशीष तिवारी ने पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए।
इस दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-पनीर की सब्जी, पुलाव, अचार, पापड़, सलाद, बूंदी का लड्डू और चावल की खीर परोसी गई।
खूब मन लगाकर पढ़ने की दी सीख
विशेष भोज के बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने छात्रों से संवाद किया। उनके गांवों का नाम और समस्याएं पूंछी। जिस पर छात्रों ने अच्छी पढ़ाई होने की बात बताई और कहा उन्हें कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर श्री तिवारी ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और छात्रों को पढ़ाई में कठोर परिश्रम करने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद व डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी व तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पाण्डेय, डीपीसी श्री प्रेमनारायण तिवारी मौजूद रहें।

More Stories
कटनी स्टेशन के बाहर बिना परमिट दौड़ रहे निजी वाहन, यात्रियों से वसूली के आरोप; RTO और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली 20 किलोमीटर की रैली का जगह जगह लोगों ने किया स्वागत
जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक बकाया जलकर मांग राशि का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में मिलेगी छूट नागरिकों से राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने निगम प्रशासन की अपील