ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी




अम्बेडकर नगर महू में भव्य चुनरी यात्रा पर आए सभी श्रद्धालुओं का छोटू कार प्वाइंट एवं बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स महू पर समाजसेवी इस्लामुद्दीन छोटिया द्वारा ठंडा शुद्ध पानी का इंतजाम किया गया।
महू को शांति का टापू भी कहा जाता है, ऐसे ही शहर में सदभावना और भाईचारा की मिसाल कायम रखते हुए सभी श्रद्धालुओं ने नफरत के इस दौर में प्यार से पानी पी कर अपनी प्यास बुझाई।
आयोजक ने बताया कि खिदमत ही मकसद है वेलफेयर सोसायटी महू का और इस तरह के अवसरों पर समाज में प्यार भरा संदेश दिया जाता है।
लोगों की जुबां पर ये शब्द आए कि मेरा भारत महान।
दरअसल महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार की अगुवाई में भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें नवरात्रि पर्व पर माताजी की चुनरी के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता आज ड्रीमलैंड चौराहे से निकले और पूरे महू शहर में से गुजरे। इस अवसर पर जगह जगह इस चुनरी यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..