महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली
कुमारी सलोनी बादल समूदर का ऑल इंडिया इंटर-कॉलेजिएट कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन….

आष्टी: गोंडवाना विश्वविद्यालय, गडचिरौली के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता के माध्यम से, वनवैभव शिक्षण मंडळ अहेरी द्वारा संचालित आष्टी के स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले वरिष्ठ महाविद्यालय की कला शाखा(Arts) की प्रथम वर्ष की छात्रा कु. सलोनी बादल समूदर का चयन किया गया है।
सलोनी का चयन ऑल इंडिया इंटर-कॉलेजिएट कराटे प्रतियोगिता, भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए गोंडवाना विश्वविद्यालय की टीम में ‘टीम काता’ और ‘टीम कुमिते’ के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 15 मार्च 2026 से भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली है।
सलोनी की इस उपलब्धि पर कराटे मास्टर श्री कपिल मसराम ने कहा की
जीवन में विजेता बनने की चाह सभी को होती है पर सब विजयी नहीं हो पाते हैं जानते हैं क्यों क्यूंकि विजयी होने के लिए केवल एक गुण काफी नहीं कई सारे गुण अपने भीतर लाने पड़ते हैं। जैसे की सच्ची लगन, मुख पर मौन, मेहनत इत्यादि।
असली विजेता पहले खेल जीतने की ख्वाहिश नहीं करता अपितु खेल को समझने की कोशिश करता है।
इसमें कोई शक नहीं है पर खेल जीतने के लिए खेल को सीखना उस से भी ज्यादा ज़रूरी है।
आपकी क़िस्मत आपको एक बार विजय बना सकती है, पर आपकी मेहनत आपको अजर बना देगी। कडी मेहनत ओर समर्पण के साथ कुमारी सलोनी बादल समूदर ने जीत हासील कर गाव के साथ जिला का गौरव बढाया है l
इस ख़ुशी के अवसर पर
महात्मा ज्योतिबा फुले वरिष्ठ महाविद्यालय संस्थापक श्री बबलूभय्या हकीम ओर श्रीमती शाहीनभाभी हकीम, श्रीमती लीना हकीम,श्री शेख सर, प्राचार्य डॉ. संजय फुलझेले, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. श्याम कोरडे, और कराटे प्रशिक्षक श्री कपिल मसराम ने उनका अभिनंदन किया और भोपाल मे होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपीर्ट….

More Stories
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे जी एव राजस्थान प्रदेश महामंत्री कुशल सिंह के निर्देशानुसार एव कुलदीप सिंह गुढ़ा जी जयपुर जिला अध्यक्ष ( उत्तर ) राजस्थान के नेतृत्व में एक
राजकीय संग्रहालयों में आगंतुको का प्रवेश रहेगा निःशुल्
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे मार्गदर्शन मे आष्टी पोलीस स्टेशनं की अनोखी पहल……