समय की चलते भुजरिया मेला जो श्री नागाजी सरोवर पर लगता था ,,वह हुआ बंद,, अब घरों के नल के पानी से धोईजाती हैं भुजरिया,,
पोरसा,,,,,,,,
पोरसा के जनक एवं पोरसा के आराध्य व तोमर घार के आराध्य परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री नागाजी महाराज के हाथों से बने हुए सरोवर में 1975 से पहले गुजरिया मेला लगता था सभी लोग अपने-अपने घरों से सरोवर पर एकत्रित होकर भुजरिया धोते थे ,और नागाजी के मंदिर पर स्थित भगवान की मूर्तियों पर भुजरिया अर्पित करते थे इसके बाद बहन बेटियां अपने रिश्तेदारों को एवं अपने मिलने वालों को गुजरिया दे देती थी और सावन की खुशी का इजहार करती थी ,,,समय बदला अब 1975 के बाद से सरोवर में भुजरियां धुलना बंद हो चुकी हैं,, अब घर के नल के पानी से धुलती हैं भुजरियां,,,,,,, क्योंकि 1975 के बाद पवित्र नागाजी सरोवर को ग्रहण लग गया था क्योंकि ग्राम पंचायत पोरसा ने शहर की गंदे पानी की नालियां का पानी पवित्र सरोवर में छोड़ दिया था ,,जिसके लिए समाजसेवियों ने धर्म प्रेमियों ने आंदोलन किया और आंदोलन का परिणाम निकला गंदे पानी की नालियों का रुख सरोवर से अलग किया गया ,,,,नगर पालिका इस सरोवर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..