पुलिस चौकी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली जिला कटनी म.प्र.
बस स्टेण्ड में अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस द्वारा पकडा गया
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बढते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डां0 संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली उप.निरी. अंकित मिश्रा द्वारा अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पकडा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – आज दिनांक 12/01/24 को मुखबिर सूचना मिली की बस स्टेण्ड कटनी थाना कोतवाली क्षेत्र में एक ब्यक्ति गैस गोदाम के किनारे कमर में लोहे के चाकू खोसे खडा है । सूचना पर तस्दीक पर आरोपी दीपक कोल पिता रामप्रसाद कोल उम्र 30 साल निवासी झूरहीटोला (कैलवारा) थाना कोतवाली कटनी जिला कटनी म0प्र गैस गोदाम के पास खडा मिला जिसे हमराही स्टाफ के घेराबंन्दी कर पकडा गया एवं कार्यवाही कर आरोपी के विरुध्द का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
पकडा गया आरोपी – दीपक कोल पिता रामप्रसाद कोल उम्र 30 वर्ष निवासी झूरही टोला (कैलवारा) थाना कोतवाली कटनी
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बढते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा0 संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ख्याति मिश्रा निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप.निरी. अंकित मिश्रा, स0उ0नि0 बाल गोविन्द प्रजापति,आर.694 अनमोल सिंह की विशेष भूमिका रही ।

More Stories
समर्थ युवा शक्ति भारत ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद पर किया मनोनीत
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन