स्वामी श्री रामललाचार्य का श्री नीलकंठेश्वर धाम में भव्य आगमन, वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कटनी। मदन ग्रोवर जी द्वारा स्थापित श्री नीलकंठेश्वर धाम के वार्षिकोत्सव अवसर पर मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज का पावन आगमन हुआ। गुरुदेव के धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति का वातावरण छा गया। “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर धाम के संस्थापक श्री मदन ग्रोवर जी के सुपुत्र एवं पूज्य गुरुदेव भगवान के परम भक्त, उद्योगपति श्री रंजन ग्रोवर (बाबू भैया) ने परिवार सहित गुरुदेव का विधिवत पूजन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन कर आध्यात्मिक लाभ लिया।
पूज्य महाराज श्री ने नीलकंठेश्वर भगवान के दिव्य दर्शन कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा श्री मदन ग्रोवर एवं रंजन (बाबू) ग्रोवर जी के सेवा-भाव, समर्पण और धर्मनिष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों का संरक्षण और सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
वार्षिकोत्सव के इस पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!