जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गयाजयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
सरदारपुर – ग्राम निपावली राजोद में जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित – रहे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन ठाकुर, जिला अध्यक्ष धार भारतसिंह गामड, आदिवासी विकास परिषद जिला धार मनोहर मकवाना, बदनावर जयस कार्यकारी अध्यक्ष नंदराम वसुनिया पेटलावद से धर्मेंद्र, ईश्वर गिरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की एकता, आदिवासी समाज के अधिकार एवं युवाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई। अतिथियों ने जयस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आभार राजोद जयस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन खराड़ी द्वारा व्यक्त किया गया।


More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?