लोकेशन शाहनगर / पन्ना-कटनी रोड
टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जंगली सूअर की मौत
पन्ना-कटनी रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 8 बजे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक जंगली सूअर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूअर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा।
घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जंगली सूअर ने दम तोड़ दिया था। मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
बताया जा रहा है कि पन्ना-कटनी रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार वन्यजीवों के लिए खतरा बनती जा रही है। आए दिन सड़क पार करते समय जंगली जानवर हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा के लिए संकेतक बोर्ड और गति नियंत्रण के उपाय किए जाने की मांग की है।
फिलहाल वन विभाग द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश भी किए जाने की संभावना जताई जा रही है
शाहनगर से जयप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

More Stories
ग्राम रंगोली में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, पाठशाला द मिडिल स्कूल का शानदार वार्षिक परिणाम
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव