Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन

कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन

 

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ आज होटल सत्कार में हुआ। वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से ओतप्रोत इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वर्ग गीत एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके उपरांत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और नमन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, अध्यक्ष मेला एवं तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन तथा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, विधायक धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला वर्ग प्रभारी संदीप जैन, वर्ग के संभागीय सह प्रभारी पीताम्बर टोपनानी एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिले के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। वर्ग का संचालन जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया एवं नियंत्रक जिला उपाध्यक्ष रवि खरे रहे। उद्घाटन सत्र का आभार जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद ने , द्वितीय सत्र की वरिष्ठ नेता नंदू बसरानी, तृतीय सत्र की वरिष्ठ नेता राजा चौरसिया, चतुर्थ सत्र की पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने, पंचम सत्र पूर्व मंत्री अलका जैन, छठवें सत्र की वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल एवं सप्तम सत्र की अध्यक्षता पूर्व महापौर आशा कोहली ने की।

 

विशेष वक्ता सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को केंद्र में रखकर राष्ट्रहित में कार्य किया है। भाजपा सरकारों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो संकल्प लिया था, उसे निरंतर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाकर जनसेवा के लिए समर्पित रहें।

 

प्रस्तावना प्रबोधन देते हुए जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक रीढ़ को मजबूत करने का माध्यम हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मूल्यों की गहराई को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का आह्वान किया।

 

वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद गोंटिया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से देश में वैमनस्यता का वातावरण बनाया, किंतु राष्ट्रवादी विचारधारा ने हर बार ऐसे नैरेटिव को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भाजपा सरकार की प्रेरणा हैं और इन्हीं सिद्धांतों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में विकास और सुशासन का भगवा परचम लहरा रहा है।

 

द्वितीय सत्र में अखिलेश जैन ने “विचार प्रवाह” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त विचारधारा ही समाज को एकता के सूत्र में बांध सकती है। संगठन के कार्यकर्ता परिवारों तक पहुंचकर समरसता और सामाजिक एकात्मता को मजबूत कर रहे हैं।

 

तृतीय सत्र में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र परासर ने भाजपा की मूल विचारधारा—एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन और सरकार मानवहित के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग में देशहित, संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।

 

चतुर्थ सत्र को संबोधित करते हुए जबलपुर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता एक अच्छे श्रोता के रूप में स्वयं को बेहतर तरीके से विकसित कर सकता है। उन्होंने कहा कि दायित्वों के प्रति व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहने से कार्यकर्ता का निरंतर विकास होता है। संगठन में संपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से कार्य आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली में कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है, इसलिए कार्यकर्ता विकास संगठन की प्राथमिकता है। अनुकूलता को कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को सदैव सीखने की इच्छा के साथ कार्य करना चाहिए। यही भाव संगठन को मजबूत और सशक्त बनाता है।

 

पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम ने कहा कि हमारा इतिहास और विकास विषय पर सम्बोधन देते हुए कहा कि हमारी पार्टी का इतिहास भले ही 1980 से है परंतु हमारी विचारधारा प्राचीन है। राष्ट्रवाद हमारी मूल भावना रही है। अंत्योदय और एक राष्ट्र एक संविधान की कल्पना हमारी मूल भावना थी जिस पर चलते हुए हमारे पितृ पुरुषों ने त्याग तपस्या और बलिदान दिया। जन संघ की स्थापना से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी तक हमने अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया आज हमारी एक देश एक विधान एक निशान की डॉ श्यामाप्रसाद जी की कल्पना को साकार किया है।

 

छठवें सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू ने मीडिया के उपयोग और उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मक खबरों के साथ संगठनात्मक विषयों को भी सटीक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठन की विचारधारा और कार्यों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

 

इसी सत्र में संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी अमन शर्मा ने वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात जन-जन तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उपयोग करने का आव्हान भी किया।

 

आज के अंतिम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने कार्यकर्ताओं से व्यवहारिक संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी प्राप्त किए। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस सभी कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम सत्र स्थल पर ही होगा। रविवार को विभिन्न विषयों पर आधारित सत्रों के साथ जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया जाएगा।

 

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रशिक्षण वर्ग में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश भी प्रमुखता से देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान से प्रेरित होकर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिला प्रभारी सुजीत जैन, विधायक प्रणय पांडेय, सर्किट हाउस से मोटरसाइकिल द्वारा प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। वहीं महापौर प्रीति सूरी ईवी ऑटो से कार्यक्रम में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इलेक्ट्रिक ऑटो और दोपहिया वाहनों से पहुंचे। इस पहल ने कार्यक्रम को पर्यावरण जागरूकता और जनसंदेश का प्रभावी माध्यम बना दिया।

 

आशुतोष शुक्ला

जिला मीडिया प्रभारी