ग्राम रंगोली में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, पाठशाला द मिडिल स्कूल का शानदार वार्षिक परिणाम
शाहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम रंगोली के पाठशाला द मिडिल स्कूल में कक्षा 5 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह (पिता भूपेंद्र सिंह) ने 80.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमृता सिंह (पिता विक्रम सिंह) ने 75% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के शिक्षक अरुण निगम ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।
👉पूरे गांव में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व जताया।
रिपोर्टर जय प्रकाश सिंह

More Stories
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
दक्षिण पन्ना वन विभाग के ग्राम (वन समिति) विकास हेतु प्रयास