जतिन निषाद बने बजरंग दल शिव प्रखंड संयोजक, संगठन ने जताया भरोसा
कटनी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जतिन निषाद को बजरंग दल कटनी नगर के शिव प्रखंड संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने जतिन निषाद के कार्यों और सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं को जोड़ने में नई ऊर्जा मिलेगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने जतिन निषाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जतिन निषाद ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

More Stories
स्वच्छता से स्वास्थ्य तक- “राहगीरी डे” बनेगा जन जागरूकता का सशक्त माध्यम नगर निगम द्वारा जागृति पार्क में राहगीरी डे का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे से निगम प्रशासन ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार