खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
कटनी | माधवनगर थाना क्षेत्र
ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ठरका स्थित एक खेत से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। चौकी निवार पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 130 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 83,500 रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र ने यह कार्रवाई की।
क्या है पूरा मामला
9 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गाताखेड़ा निवासी मुकेश चौधरी ने ग्राम ठरका में विवेक सिंह के खेत को ठेके (सिकमी) पर लेकर वहां बने कमरे में अवैध शराब छिपा रखी है और बिक्री की तैयारी में है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में बने कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान:
11 कार्टून में लाल मसाला देशी शराब (प्रत्येक में 50 पाव) — कुल 550 पाव (99 लीटर)
3 कार्टून + 1 बोरी में प्लेन देशी शराब — कुल 230 पाव (करीब 31 लीटर)
इस तरह कुल 780 पाव (लगभग 130 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही सैंपल लेकर पूरा माल विधिवत सील किया और गवाहों की मौजूदगी में जप्ती की कार्रवाई पूरी की।
किसके नाम आया मामला
पूछताछ में खेत मालिक विवेक सिंह ने बताया कि उन्होंने खेत मुकेश चौधरी को 25,000 रुपये में ठेके पर दिया था और देखरेख की जिम्मेदारी उसके साथ पुस्सु भूमिया की थी। बरामद शराब इन्हीं दोनों की बताई गई है।
मामला दर्ज, आरोपी फरार
पुलिस ने मुकेश चौधरी और पुस्सु भूमिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक देवेश कुमार, अरविंद कुशवाहा और बकील यादव की विशेष भूमिका रही

More Stories
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण