Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण
कटनी जिले में बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों—जुगियाकाप, जोवीकला एवं मगरधा में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पोषण एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में परामर्शदाता रामानुज पांडे शामिल हुए। उनके हाथों से जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल, दाल सहित साड़ी, पेटीकोट एवं लेडीज़ चप्पल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, माया गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, साधना बर्मन, माया सूर्यवंशी, रूपा बर्मन, राधा विश्वकर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से न केवल जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई गई, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत किया गया।