फर्जी बिलों के सहारे सरकारी राशि की निकासी का खेल!
खड़ोला ग्राम पंचायत में धुंधले बिलों से भुगतान, जांच की मांग तेज
कटनी : जिले की जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खड़ोला ग्राम पंचायत में इन दिनों फर्जी बिलों के जरिए सरकारी राशि निकालने का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि पंचायत में सचिव और सरपंच की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार कर भुगतान किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा सोनल फोटो कॉपी एंड कंप्यूटर के नाम पर 4,997 रुपये का भुगतान किया गया है। इस भुगतान के साथ जो बिल संलग्न किया गया है, वह बेहद धुंधला और अस्पष्ट है, जिससे उसकी वैधता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संबंधित बिल की दिनांक 18/03/2026 तथा बिल आईडी 17729187 बताई जा रही है।
गौरतलब है कि पंचायत में लगाए जा रहे बिलों पर नियमानुसार सचिव और सरपंच के हस्ताक्षर एवं सील भी नहीं की जा रही है, जो वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के कई संदिग्ध बिल हर माह लगाए जा रहे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। यदि उच्चस्तरीय जांच कराई जाती है, तो पंचायत में हो रही वित्तीय गड़बड़ियों का बड़ा खुलासा हो सकता है।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी और बासी खाने का धंधा जारी, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़
ब्राह्मण समाज को मिला युवा नेतृत्व, राहुल पाण्डेय बने जिला अध्यक्ष — कटनी में उत्साह की लहर युवा मोर्चा की कमान संभालेंगे राहुल पाण्डेय, संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद
कटनी में नहीं थम रही चाकूबाजी: पूल खेलकर लौट रहे नाबालिक पर जानलेवा हमला, जांघ में फंसी टूटी चाकू