ब्राह्मण समाज को मिला युवा नेतृत्व, राहुल पाण्डेय बने जिला अध्यक्ष — कटनी में उत्साह की लहर
युवा मोर्चा की कमान संभालेंगे राहुल पाण्डेय, संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद
खबर:
कटनी। जिले के सामाजिक परिदृश्य में मंगलवार का दिन एक नई शुरुआत लेकर आया, जब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश ने युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए पंडित राहुल पाण्डेय को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष (कटनी) नियुक्त किया।
इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार राहुल पाण्डेय की नियुक्ति 7 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और वे आगामी तीन वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी कला बी निवासी राहुल पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे समाज में एकजुटता और सक्रियता और अधिक मजबूत होंगी!

More Stories
कटनी में नहीं थम रही चाकूबाजी: पूल खेलकर लौट रहे नाबालिक पर जानलेवा हमला, जांघ में फंसी टूटी चाकू
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई