Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आसानसोल से मुंबई जा रही एक ट्रेन में अवैध और नकली पानी यात्रियों को पिलाया जा रहा था, जिस पर रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पानी जब्त किया। लेकिन यह मामला सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है—अब ट्रेनों में अवैध खाने का खुला खेल भी उजागर हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा और कटनी साउथ रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों के अंदर भी ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा है। बिना लाइसेंस और बिना किसी गुणवत्ता जांच के बासी खाना, बॉसी भजिया, समोसे और अन्य खाद्य सामग्री दोबारा गर्म कर यात्रियों को परोसी जा रही है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन अवैध वेंडरों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड रेलवे के पास उपलब्ध नहीं है। ट्रेनों में भी ठेकेदारों के लोग खुलेआम बिना अनुमति के खाना बेचते नजर आते हैं, जिससे यात्रियों की सेहत और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा अवैध कारोबार ठेकेदारों, कुछ रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। आरोप यह भी है कि छापेमारी से पहले ही संबंधित ठेकेदारों को सूचना दे दी जाती है, जिससे अवैध पानी और खाना तुरंत हटा दिया जाता है और कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह जाती है।
गर्मी के मौसम में जहां यात्रियों को सुरक्षित ‘रेल नीर’ पानी और स्वच्छ भोजन मिलना चाहिए, वहीं उनकी जगह लोकल पानी और अस्वच्छ भोजन का धड़ल्ले से कारोबार जारी है।
मीडिया द्वारा बार-बार मुद्दा उठाने के बावजूद रेलवे प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष टीम गठित कर स्टेशनों और ट्रेनों में चल रहे इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि यात्रियों की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लग सके।

 

  कटनी से जिला ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया