Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी में ओवर चार्जिंग का खेल जारी : सिटी मॉल से रेलवे स्टेशन तक आम जनता से खुली लूट, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

कटनी

कटनी शहर में इन दिनों ओवर चार्जिंग का खेल खुलेआम जारी है। सिटी मॉल, सिनेमा घरों और रेलवे स्टेशन के फूड स्टॉलों पर आम ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।

शहर के कई स्थानों पर ग्राहक लगातार ओवर चार्जिंग का शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीनों और सिनेमा घरों के फूड काउंटरों को लेकर सामने आ रही हैं, जहां एमआरपी से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि 20 रुपये की मिनरल वाटर बोतल 25 रुपये तक में बेची जा रही है और बिल में भी अधिक राशि दर्ज की जा रही है।

कटनी सिटी मॉल स्थित सिनेमा घर में भी ग्राहकों से खाने-पीने की वस्तुओं पर मनमाने दाम वसूलने के आरोप लग रहे हैं। आम जनता का कहना है कि कई बार शिकायतें होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर जांच तक नहीं की जाती। इससे दुकानदारों और फूड सेंटर संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नजर आता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम ग्राहकों का आर्थिक शोषण लगातार जारी रहेगा। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा कौन करेगा और कब जिम्मेदार अधिकारी मैदान में उतरकर कार्रवाई करेंगे।

ग्राहकों से अपील

यदि कोई दुकानदार या फूड सेंटर संचालक एमआरपी से अधिक कीमत वसूलता है तो ग्राहक तुरंत बिल लें और उपभोक्ता विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।

“जागो ग्राहक जागो — अपनी आवाज खुद बनो”