*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*

सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – साजोद-राजोद स्थित अतिप्राचीन इच्छापूर्ण चमत्कारी श्री आनंदमंगल हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिनी श्रीराम मारूति महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।यात्रा रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ होकर कोटेश्वरी नदी, आथमनावास, गांधी चौक, चामुंडा चौक, बस स्टैंड, सदर बाजार और हनुमान चौक होते हुए साजोद स्थित श्री आनंदमंगल हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध चल रही थीं। बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच बालिकाओं ने गरबा प्रस्तुत किया।
ऐ वहीं युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा में आठ घुड़सवार धर्म पताका लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।
वहीं एक युक्क हनुमानजी की ध्वजा लेकर पैदल चल रहा था। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा और शीतल पेय वितरण कर स्वागत किया। महायज्ञ के दौरान यज्ञाचार्य पं. शीतलनारायण दीक्षित इंदौर का सान्निध्य रहेगा। मंदिर परिसर में हेमाद्रि प्रायश्चित कर्म, दशविध स्नान, मंडप प्रवेश, मंडल स्थापना एवं पूजन-आरती संपन्न हुई। रात्रि में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ, जिसका वाचन पं. दीपेश पाठक कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में अग्नि स्थापना एवं हवन होंगे। जबकि 25 मई को पूर्णाहुति और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…