Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल
कटनी।
जिले में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और सख्त निगरानी के दावों के बीच एनकेजे थाना क्षेत्र से सामने आई कुछ तस्वीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि जहां दीवारों पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है — “यहाँ शराब पीना मना है”, वहीं उसी स्थान पर खुलेआम शराबखोरी होती दिखाई दे रही है।
यह नजारा उस कहावत को चरितार्थ करता नजर आता है कि हमारे देश में लोग वही काम सबसे ज्यादा करते हैं, जहां उसे मना किया जाता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नियमों और चेतावनियों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ लोग बेखौफ होकर शराब पी रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह सब किसकी निगरानी में हो रहा है?

जिला पुलिस बल लगातार कॉम्बिंग गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करता है, लेकिन एनकेजे थाना क्षेत्र की यह तस्वीरें उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। यदि पुलिस की निगरानी वास्तव में सख्त होती, तो सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह खुलेआम शराब पीने की हिम्मत शायद कोई नहीं करता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शाम होते ही कई स्थान शराबियों का अड्डा बन जाते हैं, जिससे आम नागरिकों खासकर महिलाओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि जिले के ईमानदार पुलिस अधीक्षक इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और संबंधित थाना क्षेत्र की जवाबदेही तय करते हुए क्या प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वायरल होती तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि जमीनी हकीकत और कागजी सख्ती में बड़ा फर्क है।