नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर क्रमांक 03 कन्हवारा के आदर्श ग्राम मड़ई में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्रा के मार्गदर्शन में 17 मई 2026 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत जुड़र नाला के समीप स्थित तालाब के विस्तारीकरण के लिए नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी कटनी द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
संगोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को अपने घरों में सोखता गड्ढे बनवाकर वर्षा जल को जमीन के अंदर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुआं, तालाब एवं नदियों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री आर.एल. चौधरी, सचिव माया गुप्ता, रीतू बर्मन, रिया गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ग्रामीणों ने जल संरक्षण को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा