समर्थ युवा शक्ति भारत ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद पर किया मनोनीत
कटनी। सामाजिक संगठन समर्थ युवा शक्ति भारत द्वारा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनुराग मिश्रा ने जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से कटनी निवासी सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मध्य प्रदेश प्रदेश संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सुरेन्द्र सिंह राजपूत की संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे संविधान की मर्यादा में रहकर संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनुराग मिश्रा ने कहा कि समर्थ युवा शक्ति भारत लगातार युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। संगठन का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
मनोनयन के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने सुरेन्द्र सिंह राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!