Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तेर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल….

अहेरी झोन परिशेत्र के सभी थाना क्षेत्र मे संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, कृषि और पेंशन से जुड़े दर्जनों प्रकरण सामने आए। SDPO महोदय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार हर शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से हो। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन और विद्युत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए। जहां स्थलीय जांच जरूरी हो, अधिकारी खुद मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करें।

SDPO महोदय ने परिक्षेत्र मे पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, भूमि विवाद और आपसी झगड़ों में पुलिस संवेदनशीलता से काम करे। फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। अवैध मेडिकल स्टोर: बिना डिग्री-लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा है, SDPO श्री अजय कोकाटे ने सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संपूर्ण समाधान दिवस मे आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का माध्यम है और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एवं पुलिस साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च के दौरान थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण भी किया गया।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को यातायात संचालन को और अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार फ्लैग मार्च एवं सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस विभाग के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील भी की गई।

इस पहल के चलते वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे ने कहा कि पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….