कुएं में गिरे सियार को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत ग्राम सिमरा में शुक्रवार 22 मई 2025 को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में सियार गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद टीम ने सियार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही और सफल बचाव अभियान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की।
इस रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक प्रशांत कुमार, आशीष भूमिया, स्थायी कर्मी शिवदास गडारी, चालक बिंदु अहीर सहित अन्य सुरक्षा श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों के दिखाई देने या किसी संकट की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
कटनी में ओवर चार्जिंग का खेल जारी : सिटी मॉल से रेलवे स्टेशन तक आम जनता से खुली लूट, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद