महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निर्देश में सड़क सुरक्षा को लेकर झिरो टोलारन्स के तहत कार्यवाई के निर्देश….

SDPO महोदय श्री अजय कोकाटे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें देश व प्रदेश की बड़ी क्षति हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं जागरूकता के अभाव में होती हैं, इसलिए सभी जनपदों में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। SDPO महोदय ने शासन स्तर पर सड़क सुरक्षा की पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवर स्पीडिंग और नशे में वाहन चलाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों का बार-बार चालान हो रहा है, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। परिवहन निगम को निर्देशित किया गया कि केवल फिटनेसयुक्त बसों का ही संचालन किया जाए तथा चालकों और परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। SDPO महोदय ने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि चौराहों, टोल प्लाजा, व्यस्त मार्गों और प्रमुख स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए।
सीट बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों के पालन के लिए अभियान चलाकर आमजन को प्रेरित किया जाए। बैठक में SDPO महोदय ने प्रदेश के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर समयबद्ध तरीके से उनके निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाने और चौराहों समेत महत्वपूर्ण जगहों पर टेबलटॉप स्पीड ब्रेकर बनाने पर और ब्रेकर पर कलर करने के लिये जोर दिया। SDPO के निर्देशों के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान तेज किया जाएगा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।
आमजन द्वारा ट्रॅफिक नियमो का पालन न करने पर SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे RTO और ट्रॉफीक पोलीस द्वारा नाराजगी जाताई गई….
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
“अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी द्वारा मानसून पूर्व समीक्षा बैठक में निर्देश; दुर्गम गांवों में अन्न, औषध और ईंधन का स्टॉक उपलब्ध कराने पर जोर……
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तेर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल….