रीवा में सर्किट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राजेंद्र शुक्ला ने रीवा, सीधी और सतना जिलों में चल रही विभिन्न नहर एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।



बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में आ रही सभी बाधाओं को शीघ्र दूर किया जाए और परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों के खेतों तक जल्द से जल्द पानी पहुंचाया जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से बाण सागर परियोजना सहित नईगढ़ी माइक्रो परियोजना और अन्य माइक्रो सिंचाई योजनाओं के प्रमुख घटकों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है