कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
कटनी। विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम को प्राथमिकता देते हुए महर्षि विद्या मंदिर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए टाटा कंपनी की दो नई बसें क्रय की गई हैं, जो वर्तमान में विद्यालय परिसर में उपलब्ध हैं।
इन नई बसों के जुड़ने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह पहल बच्चों के बेहतर भविष्य और अभिभावकों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम है।
प्राचार्य विवेक मिश्रा ने बताया कि महर्षि विद्या मंदिर अपने विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

More Stories
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा का आकस्मिक निधन