कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कटनी। जिले में लगातार हो रही रेलवे केबल चोरी की घटनाओं पर रेलवे पुलिस फ़ोर्स (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। उपनिरीक्षक सुरभि ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक सुरभि ठाकुर अपने स्टाफ—आरक्षक मनीष प्यासी, राजेश चंद एवं रुद्र नारायण पटेल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कटनी मुड़वारा–न्यू मझगवां फाटक के बीच स्थित कटनी नदी ब्रिज पर गुप्त निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12:20 बजे चार संदिग्ध युवक रेलवे के सिग्नल विभाग की कॉपर केबल चोरी करते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी:
एलीसा पॉल उर्फ आसू (45 वर्ष)
दुर्गा प्रसाद बर्मन उर्फ गोलू (27 वर्ष)
आकाश सोनखरे (28 वर्ष)
पियुष पॉल उर्फ लक्की (19 वर्ष)
सभी आरोपी आजाद चौक, बाबली टोला, थाना सिटी कोतवाली, जिला कटनी (म.प्र.) के निवासी हैं। वहीं आरोपी शरद बर्मन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
मौके से बरामद सामग्री: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेलवे सिग्नल विभाग की 12 कोर केबल वायर के 5 टुकड़े (लंबाई 3.75, 4, 3.25, 3 एवं 2.05 फुट) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,285 बताई गई है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार—हथौड़ा, प्लास, आरी एवं छैनी भी जब्त किए गए हैं।
रिसीवर मदन ताम्रकार गिरफ्तार: पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले मदन कुमार ताम्रकार (53 वर्ष), निवासी आजाद चौक, कटनी को भी पकड़ा। उसके पास से 8.5 किलोग्राम कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग ₹5,500 है, बरामद कर जब्त की गई।
कई वारदातों से जुड़ सकते हैं तार: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत आरपी (यूपी) एक्ट की धारा 3 में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही 4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को दर्ज अज्ञात केबल चोरी के मामलों को भी इस गिरोह से जोड़कर जांच की जा रही है।
जांच जारी, फरार आरोपी की तलाश तेज: पूरे मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरभि ठाकुर द्वारा की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी शरद बर्मन की तलाश में दबिश दे रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

More Stories
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल