Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करना, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की अनोखी पहल….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करना, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की अनोखी पहल….


पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में लंबित मुकदमों, पार्ट-ए एवं पार्ट-बी मामलों तथा लंबित दरखास्तों का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने पी.ओ. (घोषित अपराधी) एवं बेल जंपर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के भी सख्त निर्देश दिए। SP महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस :

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

नाकाबंदी व चेकिंग अभियान को और सुदृढ़ करने के निर्देश :

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रभावी नाकाबंदी कर गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के वेलफेयर को प्राथमिकता देते हुए थानों एवं चौकियों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करें। सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी को सक्त निर्देश दिये l SP महोदय ने अंत में कहा आमजन को बेहतर व त्वरित सेवाएं प्रदान करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि आमजन का विश्वास पुलिस पर और अधिक मजबूत हो सके।

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..