पन्ना से ब्यूरो चीफ शलभ मिश्रा की रिपोर्ट

दक्षिण पन्ना वन विभाग के ग्राम (वन समिति) विकास हेतु प्रयास
गर्मी से निजात के लिए मई-जून माह में दक्षिण पन्ना वन विभाग ने विद्यालयों और मंदिरों में स्थापित किए वॉटर कूलर
दक्षिण वनमण्डल वन विभाग पन्ना द्वारा काष्ठ लाभांश राशि से ग्राम (वन समिति) विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विभिन्न परिक्षेत्रों में विद्यालयों के परिसर, मंदिरों के प्रांगण, एवं रेंज कार्यालयों में 21 वॉटर कूलर्स स्थापित किए गए हैं। इनमें पवई वन परिक्षेत्र स्थित कलेही माता मंदिर एवं मोहन्द्रा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कुआंताल में स्थित कंकाली माता मंदिर भी शामिल हैं।
वन विभाग के इस कार्य को मंदिरों में आने वाले कई श्रद्धालुओं ने एवं सभी स्कूलों के प्राचार्यों, अध्यापकों एवं बच्चों ने सराहा एवं आभार व्यक्त किया है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच