Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जंक्शन समेत चार स्टेशनों पर अवैध वेंडरों का जाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन……?


कटनी (मध्य प्रदेश)। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—कटनी मुड़वारा स्टेशन, कटनी साउथ स्टेशन और न्यू कटनी जंक्शन—पर अवैध वेंडरों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में बिना अनुमति खाद्य सामग्री बेचने का खेल खुलेआम चल रहा है, जबकि जिम्मेदार रेलवे अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
यात्रियों की सेहत से खिलवाड़
सूत्रों के अनुसार, कुछ ठेकेदार कथित रूप से अवैध वेंडरों से खान-पान की सामग्री बिकवा रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर चोरी-छिपे बोतलबंद पानी, एक्सपायरी चिप्स-कुरकुरे और संदिग्ध खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इससे यात्रियों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार नकली ब्रांडेड पानी और बिना मानक पैकेजिंग का सामान भी देखा गया है।
कार्रवाई क्यों नहीं…..?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की अनदेखी के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना या खाद्य विषाक्तता की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
चोरी और अपराध भी बढ़े
अवैध वेंडरों की आड़ में प्लेटफॉर्म पर चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं भी बढ़ने की चर्चा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में निगरानी और सख्ती बढ़ाने की जरूरत है।
रेलवे प्रशासन से मांग
यात्रियों और नागरिकों ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि:
अवैध वेंडरों पर तत्काल कार्रवाई हो
खाद्य सामग्री की नियमित जांच की जाए
स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए
दोषी ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएं
यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कटनी के रेलवे स्टेशनों पर कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। अब देखना यह है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर मामले में कब जागता है