Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब
भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

कटनी। विजयराघवगढ़ के सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को शिवमय करती रहीं। पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया।
मंदिर प्रांगण में शिवालय सहित हनुमान जी महाराज, राम दरबार, श्री गणेश, माँ दुर्गा, श्रीकृष्ण-राधारानी एवं सुदामा की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। वेद मंत्रों और घंटों की अनुगूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर के मार्गदर्शन में उनके सुपुत्र बाबू ग्रोवर, धर्मपत्नी अदिति ग्रोवर एवं पुत्र रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा विधिवत पूजन के साथ किया गया। ग्रोवर परिवार एवं धाम समिति के सदस्यों ने भक्तों के साथ मिलकर महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई।
एक किलोमीटर तक निकली दिव्य शिव बारात
महाशिवरात्रि का मुख्य आकर्षण देवों के देव महादेव की भव्य एवं दिव्य बारात रही, जो धाम से लगभग एक किलोमीटर दूर तक निकाली गई। नंदी महाराज, भैरव देव और भूतनाथ की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सजे-धजे रथ, आकर्षक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुनों के बीच गगनभेदी जयकारों ने पूरे क्षेत्र को उत्साह से भर दिया।
ग्रोवर परिवार एवं समिति के सदस्य सिर पर सुसज्जित थालों में शिवलिंग धारण कर बारात में शामिल हुए। अन्य बारातियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का यह दृश्य सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
तालाब कुंड के समीप पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया और विधिवत विदाई दी गई। उस क्षण अनेक श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन में लगभग 20 हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति दर्ज की गई। धाम का परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

संपन्न हुआ विशाल भंडारा
महाशिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ , जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये । साथ ही वृंदावन से आए कलाकार हेमंत ब्रजवासी भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दिए
निस्संदेह, नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आयोजित यह भव्य शिवबारात केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सामने आई