Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – वनमंडल धार में अवैध वन अपराधों पर लगाम लगाते हुए एक के बाद एक कार्यवाहियां की जा रही है। वनमंडलाधिकारी विजयानंथम टी आर के कुशल मार्गदर्शन में विगत सप्ताह दो बड़ी कार्यवाही की गई। पहली कार्यवाही अंतर्गत वन परिक्षेत्र सरदारपुर में दिनांक 06.02.2026 को वनक्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जाकर ट्रैक्टर जप्त किया जाकर परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर में लाया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत कोटडाकला वन क्षेत्र में स्थानिय ईट भट्टों संचालकों द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरण में ट्रैक्टर जप्ती की कार्यवाही की जाकर भारी जुर्माने से दंडित किया गया था।

दुसरी कार्यवाही वन परिक्षेत्र कुक्षी में गत रात्रि दिनांक 10.02.2026 को की गई जिसमें मुखबीर से आयसर में अवैध रूप से लकडी परिवहन की प्राप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर रात्रि करिबन 02:00 बजे घेरा बंदी कर आयसर जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन को सुरक्षित रेंज कैंपस सुसारी में लाया गया। उपवनमंडलाधिकारी धार / सरदारपुर सुनील सुल्या द्वारा बताया गया की वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में ट्रेप-2 और अतिक्रमण रोकथाम हेतू लगातार कार्यवाहीयां की जा रही है। उक्त दोनो ही कार्यवाहियों में टीम का नेतृत्व डॉ शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर सरदारपुर / कुक्षी द्वारा किया गया उक्त कार्यवाही में टीम सरदारपुर में विक्रमसिंह निनामा, पत्तलसिंह भारती, मनीषपालसिंह राठोर, अर्जुन राठोर, अनिल हरोड व टीम कुक्षी में देवके देवधे, नानुराम अलावे और सूरसिंह जमरा द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।