शुभम केवट की रिपोर्ट
अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लॉक अंतर्गत पोंडी चोंडी गांव में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान ननसी बाई यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में की गई है।


ग्रामीणों ने बताया कि 16 मार्च 2026 की रात मोहल्ले में किसी कार्यक्रम के दौरान महिला को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह नजर नहीं आई। वहीं 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे गांव के ही एक खेत में उसका शव देखा गया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
★ रिपोर्टर शुभम केवट ★

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*