Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी के साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को राष्ट्रीय सम्मान, ‘स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजे गए

कटनी (मध्यप्रदेश)। शहर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें उत्तराखंड स्थित इंडिपेंडेंस इंडिया ऑनर फाउंडेशन द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान उन्हें पिछले पांच दशकों से साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने उन्हें सम्मान पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर उनके कार्यों की सराहना की।

डॉ. रमाकांत निगम एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं। वे साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार, शिक्षाविद, न्यायविद, समाजसेवी, कला साधक और कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्हें शब्दों का जादूगर, प्रखर वक्ता और कुशल मंच संचालक के रूप में भी जाना जाता है।

संस्थान ने उनके हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और देश के विकास में उनके निरंतर साहित्यिक व सांस्कृतिक योगदान की अपेक्षा जताई।

डॉ. निगम को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर शहर सहित प्रदेश और देश के साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि कटनी जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है