43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
कटनी |
स्वास्थ्य विभाग में स्वच्छता निरीक्षक (एसआई) के पद पर 43 वर्षों तक निष्कलंक सेवा देने वाले तेजभान सिंह के सेवानिवृत्त होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
तेजभान सिंह ने 18 अप्रैल 1983 को अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की थी और 30 अप्रैल 2026 को लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में आयोजित समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमित शुक्ला ने उन्हें पुष्पमाला, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शुक्ला ने कहा कि तेजभान सिंह ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नारायण निषाद, दीपक केशरवानी, हर्षित मिश्रा एवं इखलाक अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने तेजभान सिंह के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन किया।

More Stories
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब और सलाखों की दीवार: सतना की महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग रचाई शादी
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।