महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
.
पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कालिबाडी परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न दुकानें और झूले आकर्षण का केंद्र रहे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोउत्पल के दिशा-निर्देश और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे मार्गदर्शन मे स्थानीय पोलीस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त की जा रही थी, जिससे कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..