उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्कल एक्सप्रेस के एस 4 कोच में नवजात शिशु मिलने की सूचना सामने आई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री जब कोच के टॉयलेट में गया, तो वहां उसे एक नवजात शिशु पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गया और तुरंत रेलवे के आपातकालीन नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही Railway Protection Force (RPF) और Government Railway Police (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को संभाला।
रेलवे पुलिस ने नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे SCNU (स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में शिशु का उपचार जारी है।
मौके पर RPF और GRP के जवान मौजूद रहे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शिशु को इस हालत में ट्रेन में किसने और क्यों छोड़ा।
मानवीयता पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम को इस तरह छोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि एक गंभीर अपराध भी है।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..