*स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद।औदुम्बर ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन ने देशभर में फैले हुए समाज जनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक अनूठी पहल फिट है तो हिट है नाम से शुरू की है । इस योजना का धार जिले के समाज जनों द्वारा जोरदार स्वागत एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है।
यह जानकारी महासभा राजोद के अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने बताया कि समाज जन अकेले, परिवार के साथ या समूह में प्रति दिन व्यायाम/ योग/ नियमित वॉक (पैदल घूमना) आदि स्वास्थ्य संबंधी गतिविधी पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ कर रहे हैं।
अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं महासचिव उमेश द्विवेदी के अनुसार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान फिट है तो हिट है के लिए अभी 1 जनवरी 2026 से 31 मई 2026 तक कुल 150 दिनों का समय निर्धारित किया गया है इस दौरान जो भी समाजजन 101 दिन तक योग/ व्यायाम करेंगे उन्हें 21 जून 2026 योग दिवस पर देश भर की विभिन्न महासभाओं के माध्यम से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा। समाज जनों द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के व्यायाम का प्रतिदिन का रिकार्ड भी रखा जा रहा है।फिट हैं तो हिट हैं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों के लिए एक विशेष व्हाटसप समूह बनाया गया है, समूह में अभी तक 250 से अधिक सदस्य बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग महिला पुरूष जुड़ चुके हैं ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है