Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा/किरण रांका
इस बार जैन श्वेतांबर समाज के श्री महावीर स्वामी गंज मन्दिर उपाश्रय में परम पूज्य साध्वीवर्या नम्रव्रता श्री जी म. सा. आदि ठाणा का चातुर्मास होना निश्चित हुआ है और म. सा. के प्रवेश की बेला समीप आती जा रही है। चातुर्मास सानंद, निर्विघ्न और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो तथा समाजजनो को इसका पूरा लाभ मिले इसी आशय से दिनांक 15/06/2025 रविवार को गंज मन्दिर जी उपाश्रय में गंज मंदिरजी ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नगीन जी वोहरा की अध्यक्षता में एक आवश्यक मीटिंग चातुर्मास समिति के गठन के एजेंडा को लेकर आयोजित की गई।
जिसमे राहुल जी चतरमुथा द्वारा अध्यक्ष दंपत्ति के लिये श्री देशचंद जी वोहरा – श्रीमती भावना जी वोहरा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे उपस्थित सभी जनो ने हर्ष से सहमति प्रदान की।
तत्पश्चात मनोनीत अध्यक्ष महोदय के साथ मिलकर चातुर्मास समिति का गठन किया गया।

संपूर्ण समिति का विवरण निम्न है –
संरक्षक –
श्री सुंदर लाल जी वोहरा
श्री नगीन जी वोहरा एडवोकेट
श्री प्रदीप जी धाड़ीवाल
श्री पवन जी सुराणा
श्री प्रताप जी चतरमुथा

अध्यक्ष दंपत्ति- श्री देशचंद जी वोहरा – श्रीमती भावना जी वोहरा
उपाध्यक्ष – श्री पवन जी श्रीश्रीमाल
महासचिव – श्री यश जी श्रीश्रीमाल
कोषाध्यक्ष – श्री मनोज जी ललवानी
सह – सचिव – श्री गौरव जी जैन
मीडिया प्रभारी(प्रवक्ता) – श्री अतुल जी सुराणा

कार्यकारिणी सदस्य-
श्री पंकज जी नाकोड़ा
श्री आलोक जी वोहरा
श्री राहुल जी चतरमुथा
श्री नगीन जी डूंगरवाल बेयजी
श्री उमेश जी श्रीश्रीमाल
श्री अंकित जी वोहरा

वैयावच्च समिति सदस्य –
श्री प्रतापमल जी चतरमुथा
श्री उमेश जी श्री श्री माल
श्री पराग जी धाड़ीवाल
श्री अखिलेश जी छाजेड़

महिला संगठन संयोजक एवं सांस्कृतिक आयोजन समन्वयक
श्रीमती रीना जी सुराणा (अध्यक्षा – श्री महावीर महिला मंडल, गंज)
श्रीमती नमिता जी सुराणा (अध्यक्षा – शाश्वत् बहू मंडल, गंज)

अंत में नव मनोनीत अध्यक्ष श्री देशचंद जी वोहरा ने प्रत्येक समाजजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।